News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'साथ दिहें पवन' में फिर धमाल मचाने आ रही है चांदनी-पवन सिंह की जोड़ी

भोजपुरी में 'अलबम क्वीन' बन चुकीं चांदनी के गानों का इंतजार भोजपुरी दर्शकों और श्रोताओं को बेसब्री से रहता है.

Share:
पटना: अलबम 'गौरा तनि हंसि दा न' की सफलता के बाद गायिका चांदनी सिंह और पवन सिंह की जोड़ी 'साथ दिहें पवन' अलबम में धमाल मचाने को तैयार है. यह अलबम जल्द ही रिलीज होगा. चांदनी ने अपने करियर की शुरुआत आदि शक्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड से की थी. उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने दिए और अब पवन सिंह के साथ उनका नया अलबम 'साथ दिहें पवन' भी इस बैनर के तले रिलीज को तैयार है. इस अलबम के गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि छोटे बाबा बसही ने इसमें संगीत दिया है. अलबम के निर्माता मनोज मिश्रा हैं. भोजपुरी में 'अलबम क्वीन' बन चुकीं चांदनी के गानों का इंतजार भोजपुरी दर्शकों और श्रोताओं को बेसब्री से रहता है. पवन सिंह के साथ धार्मिक अलबम 'जय जय जगतपति' रिलीज होते ही वायरल हो गई थी. खेसारीलाल यादव के साथ 'पलंग करे चोए चोए से' से अपनी सिने कैरियर की शुरुआत करने वाली चांदनी सिंह, पवन सिंह के साथ दुबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. चांदनी कहती हैं कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करना काफी मजेदार होता है. चांदनी सिंह पिछले दिनों यू-ट्यूब पर सनसनी बनकर उभरी हैं और इन दिनों सभी सितारों के साथ काम भी कर रही हैं. जल्द ही उनकी एक फिल्म 'बद्रीनाथ' भी रिलीज होने वाली है.
Published at : 29 Aug 2018 08:02 AM (IST) Tags: pawan singh Bhojpuri
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'

'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री

'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री

पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की

रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की

टॉप स्टोरीज

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला

OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला